आयुषी तिवारी

Posted On : May 20, 2023

blog
एक_परिचय

#_एक_परिचय 
_____________

आज हम मिलने जा रहे हैं एक ऐसी शख्सियत से जो उम्र के लिहाज से अभी बहुत छोटी है लेकिन उनके किए गए कार्य की लिस्ट बहुत बड़ी। वह एक लेखिका भी है, एक साहित्यकार भी है, एक शिक्षिका भी ,साथ में समाजसेवीका भी , 9 भारतीय भाषाओं के डिजिटलीकरण के लिए प्रोग्राम मैनेजर के रूप में सेवारत भी है, ट्रांसलेशन और फ्रेंच भाषा में डिप्लोमा होल्डर भी।
     आइए मिलते हैं *आयुषी तिवारी* से, जिनका जन्म स्थान भोपाल मध्य प्रदेश है और वर्तमान में वह रायपुर छत्तीसगढ़ की निवासी हैं। आयुषी के बारे में कुछ और बातें जानते हैं-

जीवन परिचय -
नाम :-  आयुषी तिवारी
पिता का नाम :- श्री सुरेश कुमार तिवारी
माता का नाम :- श्रीमती सुनीता तिवारी
जन्म स्थान :- भोपाल, मध्य प्रदेश
जन्म तिथि :-  २१अप्रैल १९९६
शिक्षा :- एम.ए अंग्रेजी, बी.एड, ट्रांसलेशन एवं फ्रेंच भाषा में डिप्लोमा, पी.एच.डी अध्ययनरत
वर्तमान पता :-  सुंदर नगर, रायपुर
कार्य स्थल :- श्री रावतपुरा सरकार विश्वविद्यालय में अंग्रेजी विषय की सहायक प्राध्यापिका।
रुचियां :- कविता लेखन एवं किताब पढ़ने का शौक, बच्चों को पढ़ाने का शौक।
प्रकाशित एकल किताबें की संख्या :- १३
सह लेखक के रूप में ३१० किताबों में कार्य किया है।
अन्य :- साहित्य एवं शिक्षा के क्षेत्र में अनेक सम्मान प्राप्त।

विशेष उपलब्धि विवरण- आई.आई.एस.सी बैंगलोर में ९ भारतीय भाषाओं के डिजिटलीकरण के लिए प्रोग्राम मैनेजर के रूप में सेवारत,  २०२० से हर साल एक बच्चे की पढ़ाई का खर्च उठाने का संकल्प, अपने प्रयास के द्वारा गरीब एवं असहाय बच्चों को मुफ्त ट्यूशन पढ़ाने का प्रयास २०१४ से जारी है, शहर के सामाजिक संगठनों के साथ जुड़कर समाज कल्याण के लिए यथा संभव सहयोग, अनेक संस्थाओं द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में सम्मानित।

आज रात 9:00 बजे सबला न्यूज़ बुलेटिन में पर्सनैलिटी ऑफ द डे के रूप में आ रही है *आयुषी तिवारी* आप सभी से निवेदन है ऑनलाइन रहिएगा , और यदि आपने अभी तक सबला कुटुम्ब फेसबुक ग्रुप ज्वाइन नहीं किया है तो तुरंत ज्वाइन कीजिए इस लिंक के माध्यम से-
https://www.facebook.com/groups/342667451147398/?ref=share
बहुत-बहुत धन्यवाद????
निवेदक
Veena Acharya
Founder & director of Sabla kutumb
From Bikaner Rajasthan
9309009121